सम्बंधित जानकारी
- 10वीं के बाद से ही CA के फाउंडेशन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे छात्र, ICAI ने एडमिशन की नई व्यवस्था को दी मंजूरी
- Social Media का बढ़ता दुरुपयोग, देश के लिए चिंता का विषय है
- World statistics day क्यों मनाया जाता है?
- स्वच्छता पर गांधी जी के विचार
- म्यूजिक डे सबसे पहले कहां मनाया गया, संगीत का जीवन में महत्व
सी.ए. दिवस क्यों मनाया जाता है ?
हर साल 1 जुलाई को नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस मनाया जाता है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पेशा है, बता दें कि इंस्टीट्यूटऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, 1 जुलाई 1949 को संसद के द्वारा एक कानून से अस्तित्व में आया। इस ऑर्गेनाइजेशन में करीब 2.5 लाख सदस्य हैं। आईसीएआई ही वह संगठन है जो सीए का कोर्स कराते हैं। साथ ही अलग-अलग परीक्षाओंका आयोजन करता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के बाद आईसीएआई द्वारा ही लाइसेंस दिया जाता है। बता दें कि 1 जुलाई को ही इस संगठन की स्थापना हुई थी, इसलिए हर साल 1 जुलाई को सीए दिवस मनाया जाता है।
आईसीएआई के बारे में रोचक जानकारी –
- आईसीएआई दुनिया के सबसे पुराने पेशेवर में से एक है। 1 जुलाईको कानून पारित होने के बाद इसकी स्थापना हुई।
- अमेरिका के अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट्स के बाद आईसीएआई दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अकाउंटिंग संस्थान है।
- इस संस्थान में किसी प्रकार का आरक्षण नहीं होता है।
- आईसीएआई संस्थान का चिन्ह गरुड़ और उपनिषद का एक वाक्य है।
- सीए गोपाल दास पद्म से कपाड़िया को आईसीएआई ने पहला सर्टिफिकेट जारी किया था। वह इस संस्थान के पहले अध्यक्ष थे।
अगला लेख
