शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. National Creativity Day 2023
Written By

National Creativity Day 2023: क्यों मनाया जाता है क्रिएटिविटी डे? Creativity Quotes in Hindi

National Creativity Day
National Creativity Day 2023
क्या आपने भी बच्चपन में अपने घर की दीवारों पर ड्राइंग की थी? अक्सर कई बच्चें अपनी घर की दीवारों पर ड्राइंग करना बहुत पसंद करते हैं। शायद ऐसे ही एक आर्टिस्ट की शुरुआत होती है। कई लोग सोचते हैं कि वो क्रिएटिव नहीं है। दरअसल क्रिएटिव होना सिर्फ ड्राइंग या आर्ट से संबंधित नहीं है। हर व्यक्ति अपने आप में क्रिएटिव होता है। अपने काम को बेहतरीन और नई सोच के साथ करने को ही क्रिएटिविटी कहा जाता है। क्रिएटिविटी के ज़रिए आप अपनी लाइफ में मोटिवेटेड रहते हैं। साथ ही क्रिएटिव होना आपकी अच्छी मेंटल हेल्थ को भी दर्शाता है। क्रिएटिविटी के इन्हीं महत्व को देखते हुए हर साल 30 मई को नेशनल क्रिएटिविटी डे (national creativity day) मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस दिवस की पूरी जानकारी के बारे में.........

क्या है नेशनल क्रिएटिविटी डे का इतिहास?
नेशनल क्रिएटिविटी डे की शुरुआत 2018 में की गई थी। इस दिवस के संस्थापक Hal Croasmun और कंपनी ScreenwritingU हैं। इस दिवस की शुरुआत क्रिएटिविटी को महत्व देने के लिए की गई थी। साथ ही इस दिन सभी आर्टिस्ट को सम्मान दिया जाता है। आप इस दिवस पर अपनी क्रिएटिविटी शो कर सकते हैं। साथ ही कुछ भी क्रिएटिव काम आप सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर कर सकते हैं।
National Creativity Day

क्रिएटिविटी पर विचार
  • कला के लिए आवश्यकता बुद्धि और हृदय की है, रूपये की कदापि नहीं। - महात्मा गांधी
  • रचनात्मकता वह देख रही है जो दूसरे देखते हैं और वह सोचते हैं जो किसी और ने कभी नहीं सोचा। - अल्बर्ट आइंस्टीन
  • असफलता के बिना कोई रचनात्मकता और नवीनता नहीं है। - ब्रेन ब्राउन
  • क्रिएटिविटी एक वाइल्ड दिमाग और अनुशाषित आंखें हैं। - डोरोथी पार्कर
  • अपने दिमाग के किसी भी कोने में एक खाली जगह बनाएं और रचनात्मकता उसे तुरंत भर देगी। - डी हॉक

ये भी पढ़ें
Mind Refresh करने के लिए reel नहीं इन 5 creative activity को करें