सम्बंधित जानकारी
- Friendship Day 2022 : दोस्तों के लिए मजेदार और फनी शायरी
- Friendship Day Quotes : मित्र के तीन लक्षण कौन से हैं, जानिए फ्रेंडशिप डे पर अनमोल वचन
- 1 अगस्त 2021 : हैप्पी फ्रेंडशिप डे आज, पढ़ें Webdunia Special
- 1 अगस्त को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे : कोरोना नियमों के साथ ऐसे मनाएं Friendship Day
- फ्रेंडशिप डे फूड : इस मित्रता दिवस पर घर में ही बनाएं टेस्टी पिज्जा, पढ़ें 2 सबसे सरल विधियां
जानिए International Friendship day से जुड़े कुछ ख़ास फैक्ट्स
1. अंतरराष्ट्रीय दोस्ती दिवस पहली बार 30 जुलाई 1958 को विश्व मैत्री धर्मयुद्ध ने प्रस्तावित किया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2011 से हुई थी।
2. दुनिया के तमाम देशों में दोस्ती के माध्यम से खुशी और एकता के संदेश को फैलाने के समाधान के तौर पर यह दिन अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में यूनेस्को द्वारा मनाया जाता है।
3. दुनिया के देश दो बार मित्रता दिवस मनाते हैं।
4. 'नेशनल फ्रेंडशिप डे' हर साल अगस्त महीने के पहले संडे को मनाया जाता है जबकि 'इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे' आधिकारिक तौर पर हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है।
5. भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश हर साल अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती दिवस मनाते हैं।
6.इस दिन दोस्तों के लिए गिफ्ट्स खरीदना, पार्टी करना, दोस्तों को स्पेशल मैसेजेस भेजना और आउटिंग की जाती है।
7. दुनियाभर के अलग-अलग देशों में फ्रेंडशिप डे अलग-अलग दिन मनाया जाता है।
प्रस्तुति : अनुभूति निगम
