Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. Navratri Food Recipes 2017

नवरात्रि के व्रत में बनाइए स्वीट पोटैटो (शकरकंदी) की चटपटी चाट (देखें वीडियो)

Navratri Food Recipes 2017
सामग्री : 
 
250 ग्राम स्वीट पोटैटो (शकरकंदी), 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), अमचूर पाउडर, पाव चम्मच कालीमिर्च पावडर, पाव चम्मच आधा चम्मच भुना जीरा पावडर, सेंधा नमक आवश्यकतानुसार, पाव चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच पुदीने की चटनी, बारीक कटा हरा धनिया। 
 
विधि : 
 
स्वीट पोटैटो को धोकर फिर उन्हें कुकर में उबाल लें। ठंडा होने पर छील लें। अब बड़े टुकड़ों में काटकर डीप फ्राई करें।

अब इसमें हरी मिर्च और पुदीने की चटनी मिलाकर अ‍च्छी तरह मिला लें। ऊपर से कालीमिर्च पावडर, जीरा पावडर, नमक, चाट मसाला, अमचूर पावडर मिलाएं। अब हरा धनिया बुरककर और नींबू निचोड़कर परोसें। 

देखें वीडियो