चटख रंग निखारे खूबसूरती
बरसात और परिधान
|
| |
गोरी हो या काली, हर रंग की महिला पर यह फबती है। उसी प्रकार चटख रंगों के परिधानों से आप भी अपना लुक व स्टाइल बदल सकते हैं। कुछ चेंज करने के लिए इससे बेहतर और क्या होगा?
बरसात के भीगे-भीगे मौसम में तो इन रंगों का कोई जवाब ही नहीं है। कीचड़ के छींटों से कपड़े गंदे होने के झंझट से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ ये आपको एक ट्रेंडी लुक भी देगा।
इस मौसम में केवल कपड़े ही नहीं बल्कि चटख रंगों के रैनकोट व छतरी भी बेहतर विकल्प है। अब वो दिन गए, जब बरसात में बड़ी काली छतरी लेकर अपनी खूबसूरती को छिपाया जाता था। आजकल तो बाजार में प्रिन्टेड व हर रंग की छतरी तथा रैनकोट आसानी से मिल जाते हैं।
ज्वैलरी का भी फैशन में बड़ा महत्व है। बरसात में भी यदि फैशनेबल दिखना हो तो प्लेन कपड़ों के साथ गहरे रंगों की मोती की लंबी माला पहनना अच्छा रहेगा। इस मौसम में हल्के रंगों जैसे गुलाबी, सफेद, कॉफी...आदि के स्थान पर चेरी, ब्राउन, ब्लैक आदि रंगों के जूते-चप्पल पहनना बेहतर रहेगा।
चटख रंगों से आप खुद को दूसरों से अलग बनाइए। बस ध्यान रहे कि ऐसे रंगों का चयन करें जो आप पर फबें। अपनी त्वचा के रंग व पर्सनालिटी के अनुरूप रंगों का चयन करें।

