1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Priyanka Gandhi's statement on not having parliament session

Kisan Andolan : प्रियंका गांधी बोलीं- चर्चा के लिए संसद सत्र नहीं बुलाना सरकार का अहंकार...

KisanAndolan
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सिख संत रामसिंह की खुदकुशी को लेकर गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए संसद सत्र नहीं बुलाना सरकार के अहंकार और असंवेदनशीलता को दिखाता है।

उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र इस बार कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण नहीं होगा।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, कोरोना काल के बीच में संसद चलाकर भाजपा सरकार ने अरबपति मित्रों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों को पारित कर दिया, लेकिन किसानों की मांग पर, 11 किसानों की शहादत व बाबा रामसिंह की आत्महत्या के बावजूद किसान कानूनों पर चर्चा के लिए संसद नहीं खुल सकती। इतना ज्यादा अहंकार और असंवेदनशीलता।(भाषा)
अगला लेख
दीप्तांशु चौधरी ने भी दिया ममता बनर्जी को झटका