सम्बंधित जानकारी
- UPRVUNL Recruitment 2022: यूपी बिजली विभाग में इंजीनियरिंग पदों पर होगी बंपर भर्ती, सैलरी 117500/- रुपए तक
- RSMSSB लाइब्रेरियन भर्ती 2022: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड में निकली 460 पदों पर वैकेंसी
- सरकारी नौकरी 2022: गृह मंत्रालय में होगी पर्सनल असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर भर्ती, जानें कब तक करें आवेदन
- ECIL Teacher Bharti 2022 : एईसी स्कूल हैदराबाद में टीचर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू
- राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड भर्ती 2022 में निकली वैकेंसी, जानें पूरी खबर
IAF Group C Recruitment 2022 : भारतीय वायु सेना में एलडीसी पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
IAF Group C Bharti 2022: भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा 'रोजगार समाचार/रोजगार' में एक विज्ञापन जारी किया है। जिसके अनुसार आईएएफ ने वायु सेना रिकॉर्ड कार्यालय में ग्रुप 'सी' सिविलियन पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के अंदर यानी 21 जून 2022 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें IAF ग्रुप सी भर्ती 2022 वेतन- लेवल-2, पे मैट्रिक्स 7वें सीपीसी के अनुसार दिया जाएगा।
IAF ग्रुप सी भर्ती 2022 रिक्ति विवरण के अनुसार ग्रुप 'सी' सिविलियन के 5 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास; कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति (35 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट प्रत्येक शब्द के लिए 5 कुंजी अवसादों के औसत पर 10500 केडीपीएच/9000 केडीपीएच के अनुरूप शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
ज्ञात हो कि सभी पदों के लिए 18-25 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को IAF ग्रुप-सी भर्ती 2022 आवेदन पत्र को विधिवत रूप से स्वप्रमाणित, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ, अंग्रेजी / हिंदी में विधिवत टाइप किया गया आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के अंदर (21 जून 2022) तक जमा करना आवश्यक होगा।
अधिक जानकारी के लिए आप IAF Group C Recruitment 2022 Notification पर जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
