सम्बंधित जानकारी
- हर जन्म में धन-धान्य और संपदा का भरपूर सुख देती है षटतिला एकादशी की यह प्रामाणिक कथा
- षटतिला एकादशी पर इन 10 गुप्त बातों को ध्यान में रखकर करें व्रत-पूजन, जानें 6 प्रकार से कैसे करें तिल का उपयोग
- जानिए वर्षभर की एकादशी तिथियों के नाम, हिन्दी माह और पक्ष की जानकारी
- 31 जनवरी को है षटतिला एकादशी, यहां पढ़ें पूजन सामग्री की लिस्ट
- एकादशी की आरती : जय एकादशी माता...
एकादशी के दिन नहीं करना चाहिए ये 13 काम, बन सकते हैं पाप के भागी। 13 Things Ekadashi
एकादशी व्रत-उपवास को हिन्दू धर्म में बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार संपूर्ण साल में 24 एकादशी व्रत आते हैं। इन 24 एकादशी का व्रत को करने वालों को दशमी के दिन निम्नलिखित वस्तुओं का त्याग करना चाहिए।
अगर आप एकादशी व्रत कर रहे हैं और इन वस्तुओं का त्याग नहीं करेंगे तो उपवास का संपूर्ण फल आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। आइए जानें क्या वर्जित है ग्यारस/एकादशी के व्रत के दिनों में...
करें इन चीजों का त्याग : -
1. इस व्रत में नमक, तेल, चावल अथवा अन्न वर्जित है।
2. मांस खाना।
3. मसूर की दाल का त्याग।
4. चने का शाक।
5. कोदों का शाक।
6. मधु (शहद) ।
7. दूसरे का अन्न।
8. दूसरी बार भोजन करना।
9. स्त्री प्रसंग।
10. व्रत वाले दिन जुआ नहीं खेलना चाहिए।
11. इस दिन पान खाना, दातुन करना, दूसरे की निंदा करना तथा चुगली करना एवं पापी मनुष्यों के साथ बातचीत सब त्याग देना चाहिए।
12. इस दिन क्रोध, मिथ्या भाषण का त्याग करना चाहिए।
13. कांसे के बर्तन में भोजन करना।