1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. Vijaya Dashami 2019 Upay

Dussehra 2019 upay rashi anusar : इस दशहरे पर आजमाएं अपनी राशि के सटीक उपाय

Dussehra 2019 upay rashi anusar : इस दशहरे पर आजमाएं अपनी राशि के सटीक उपाय
इस बार दशहरे पर अपनी राशि के अनुसार बोले श्रीराम का यह नाम, करें कुछ खास उपाय
 
दशहरे के दिन अपनी-अपनी राशि अनुसार देवता का पूजन करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। आइए जानें 12 राशियों के अनुसार इस दशहरे पर कैसे करें पूजन...
 
 मेष राशि के जातक श्रीराम का पूजन करें, ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* वृषभ राशि के जातक हनुमानजी का पूजन करें, ॐ आञ्जनेयाय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* मिथुन राशि के जातक राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं। ॐ रामचंद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* कर्क राशि के जातक श्रीसीता-राम को मीठा पान चढ़ाएं। ॐ जानकी वल्लभाय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* सिंह राशि के जातक श्रीराम पूजन कर ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करें।
 
* कन्या राशि के जातक हनुमान पूजन कर 'ॐ शर्वाय नम:' मंत्र का जाप करें।
 
* तुला राशि के जातक राम दरबार पर शहद चढ़ाएं। ॐ सौमित्र वत्सल नम: मंत्र का जाप करें।
 
* वृश्चिक राशि के जातक हनुमानजी पर चमेली का इत्र चढ़ाएं। भरत वंदित: नम: का जाप करें।
 
* धनु राशि के जातक तुलसी पत्र हाथ में लेकर ॐ दान्ताय नम: का जाप करें। 
 
* मकर राशि के जातक श्रीसीता-राम पर मौली चढ़ाएं। श्री रघुनंदन भरताग्रज नम: का जाप करें। 
 
* कुंभ राशि के जातक हनुमान मंत्र ॐ वायुपुत्राय नम: का जाप करें।
 
* मीन राशि के जातक श्रीराम दरबार पर मेहंदी चढ़ाएं। दशरथ नंदनाय नम: का जाप करें।   
अगला लेख
शिरडी के साईं बाबा और दशहरा, जानिए 3 खास बातें