बुधवार, 27 सितम्बर 2023
  1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. दिवाली उत्सव
  4. Ghee ya tel kon sa diya jalana chahiye
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (13:06 IST)

दीया कौन सा अच्छा होता है घी का या तेल का? किस तरफ रखें कौन सा दीया, जानिए 10 काम की बातें

diya
Diwali 2022: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, रूप चौदस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव और भाई दूज के अलावा देव दिवाली पर मिट्टी के दीपक जलाने की परंपरा है। यदि ज्यादा दीये जलाने होते हैं तब कई लोग तेल का दीपक ही जलाते हैं। हालांकि पूजा के दौरान कौना सा दीया जलाना चाहिए घी का या कि तेल का। सबसे अच्छा कौनसा होता है? जानिए 10 काम की बातें।
 
 
घी या तेल कौन सा दीपक जलाएं | Ghee ya tel kon sa deepak jalana chahiye:
 
1. घी या तेल के दीपक की दिशा : ऐसी मान्यता है कि देवी या देवता के दाएं हाथ की ओर घी और बाएं हाथ की ओर तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। हालांकि जब पूजा कर रहे हैं तो एकदम सामने दीपक रखना चाहिए।
 
2. किस बत्ती से जलाते हैं दीपक : घी का दीपक सफेद खड़ी बत्ती जिसे फूलबत्ती कहते हैं उससे जलाते हैं और तेल का दीपक लंबी बत्ती से जलाते हैं। हालांकि तिल के तेल का दीपक जलाएं तो उसमें लाल या पीली बत्ती लगानी चाहिए।
 
3. कौन से दीपक किसके लिए : घी का दीपक देवी-देवता को समर्पित किया जाता है, जबकि तेल का दीपक मनोकामना की पूर्ति के लिए जलाया जाता है।
 
4. तंगी दूर करने के लिए घी का दीपक जलाएं : आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए घी का दीपक जलाया जाता है। इससे देवी और देवता प्रसन्न होते हैं।
 
5. शनि पीड़ा : सरसों या तिल के तेल का दीपक शनि पीड़ा से मुक्ति के लिए जलाया जाता है।
6. चमेली के तेल का दीया : चमेली के तेल का दीपक हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए जलाया जाता है। संकटहरण हनुमानजी की पूजा करने के लिए तथा उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहे, इसके लिए तीन कोनों वाला दीपक जलाना चाहिए।
 
7. शत्रु पीड़ा : शत्रुओं से बचने के लिए भैरवजी के यहां सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए भी सरसों का दीपक जलाते हैं।
 
8. पति की दीर्घायु : पति की लंबी आयु की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए घर के मंदिर में महुए के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
 
9. राहु और केतु : राहु और केतु ग्रहों की दशा को शांत करने के लिए अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
 
10. घी का दीपक जलाना सबसे शुभ : घर या मंदिर में घी का दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे सभी तरह का स्वास्थ लाभ होता है साथ ही घर का वास्तुदोष भी दूर हो जाता है। यह सभी तरह की पीड़ा का नाश कर देता है। शिव पुराण के अनुसार प्रतिदिन घी का दीपक जलाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।
 
कहते हैं कि घी का दीपक चलाने से वायु शुद्ध होती है और हवा में मौजूद किटाणुओं का नाश होता है। इसकी सुगंध से मानसिक शांति मिलती है और डिप्रेशन दूर होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि घी में इलेक्‍ट्रोमेगनेटिक फोर्स प्रोड्यूस करने की क्षमता होती है जो त्‍वचा के बल्‍ड सेल्स को एक्टिव कर देता है जिसके कारण चर्मरोग नहीं होता है।
ये भी पढ़ें
भाई दूज पर तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त