1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. दिवाली उत्सव
  4. Aarti of Maa Lakshmi

दीपावली पर्व पर इस आरती से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी, यहां पढ़ें Lakshmi ji ki aarti

Aarti of Maa Lakshmi
मां लक्ष्मी जी की आरती :Lakshmi ji ki aarti 
 
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुम को निश दिन सेवत, हर विष्णु विधाता....
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
जिस घर तुम रहती सब सद्‍गुण आता
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
 
।। इति लक्ष्मी आरती संपूर्णम ।।

Lakshmi ji ki aarti 
 
अगला लेख
Diwali लक्ष्मी पूजन सामग्री एवं विधि, नोट कर लीजिए जल्दी