1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. दिवाली उत्सव
  4. Mitti ka gharonda on diwali

दिवाली के दिन मिट्टी का छोटा सा घर क्यों माना जाता है शुभ?

How To Celebrate Diwali
Diwali 2023: 12 नवंबर 2023 को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। अगले दिन सूर्य ग्रहण रहेगा। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा होती है। दिवाली पर अक्सर माता लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा मिट्टी का छोटा सा घर भी खरीदकर लाया जाता है। कई लोग घर पर ही मिट्टी का घरौंदा बनाते हैं। आखिर यह घर क्यों खरीदते हैं?
 
दिवाली के दिन मिट्टी का घरौंदा बनाते हैं या बना बनाया घरौंदा बाजार से खरीदकर लाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। घरौंदा बनाने की परंपरा बहुत ही प्राचीन है। घरौंदा बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। 
 
इसके पीछे एक पौराणिक कथा है कि श्रीराम, मांता सीता और लक्ष्मण जी जब अयोध्या लौटे थे तो लोगों ने उनके स्वागत के लिए घरों में घी के दीपक जलाएं थे। इसी के साथ कई लोगों ने उस दिन मिट्टी का घरौंदा यानी घर भी बनाया था। साथ ही उसे कई तरह से सजाया भी था। इसे प्रतीकात्मक तौर पर नगर के बसने के तौर पर देखा जाता है। तभी से यह प्रचलन चला आ रहा है। मान्यता है कि जिसका खुद का घर नहीं होता है तो इस घरौंदे की पूजा करने से अलगे वर्ष के पहले उसका खुद का मकान भी बन जाता है।
 
गौरतलब है कि कई लोग मिट्टी के बने हुए घरौंदे में मिठाई, फूल, खील और बताशे भी रखते हैं। इसके आगे रंगोली भी बनाई जाती है। कई लोगों का यह भी मानना है कि इस दिन मिट्टी के घरौंदा बनाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है। इस वजह से इसे बनाना बहुत शुभ माना जाता है। कई लोग इस मिट्टी के घरौंदे पर कई तरह के रंग से पेंट भी करते हैं और लाइट्स से भी सजाते हैं और दीपक से इसे रौशन करते हैं। 
अगला लेख
दिवाली पूजन और खरीदी के मुहूर्त : जानिए कब क्या खरीदना होगा शुभ