शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. lakshmi-narayan-yoga-kumbh-rashi-5-rashiyon-ko-dhan-labh
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (17:29 IST)

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु, कैप्शन में लक्ष्मी नारायण योग
Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में सूर्य के साथ बुध की युति से बुधादित्य योग, बुध की शुक्र के साथ युति से लक्ष्मी नारायण योग बना है। यह योग यह सुख-सुविधाओं और व्यापारिक बुद्धि को बढ़ाता है। कुंभ राशि शनि की राशि है, जहाँ शुक्र और बुध दोनों ही शनि के मित्र होने के कारण बहुत सहज और शक्तिशाली महसूस करते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
 

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए यह योग एकादश भाव (आय स्थान) में बनेगा। आपकी आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
 

2. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग भाग्य स्थान (9वें भाव) में बनेगा। लंबी दूरी की यात्राएं सफल होंगी। छात्रों को उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
 

3. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग पंचम भाव (संतान, शिक्षा और प्रेम) में बनेगा। यदि आप कला, लेखन या रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो यह समय आपके लिए स्वर्ण काल जैसा होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
 

4. कुंभ राशि (Aquarius)

यह योग आपकी ही राशि (लग्न भाव) में बन रहा है, इसलिए सबसे अधिक लाभ आपको ही मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
 

लक्ष्मी नारायण योग के मुख्य लाभ:

व्यापार में वृद्धि: बुध बुद्धि का कारक है, व्यापारिक निर्णय सटीक बैठेंगे।
सुख-सुविधाएं: शुक्र भौतिक सुख देता है, जिससे नया वाहन या मकान खरीदने के योग बनते हैं।
पारीवारिक खुशहाली: परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
सलाह: हालांकि यह योग बहुत शुभ है, लेकिन यदि आपकी व्यक्तिगत कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है, तो इसका पूरा लाभ लेने के लिए 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करना और शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा।