शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Narak Roop Chaudas Chaturdashi 2021
Written By

नरक चतुर्दशी पर क्या खास कार्य करते हैं, 14 दीपक जलाने से होगा महालाभ और यहां दीपक जरूर जलाएं

नरक चतुर्दशी पर क्या खास कार्य करते हैं, 14 दीपक जलाने से होगा महालाभ और यहां दीपक जरूर जलाएं - Narak Roop Chaudas Chaturdashi 2021
Narak Chaturdashi 2021: कार्तिक मास में नरक चतुर्दशी का पर्व धनतेरस के बाद मनाया जाता है। इसे रूप चौदस ( Roop Chaudas 2021 ) भी कहते हैं। इस दिन क्या-क्या कार्य करते हैं और कौनसा दीपक जलाने से होगा क्या लाभ? इसके साथ ही एक खास जगह पर दीपक जरूर लगाएं। आओ जानते हैं इस पर्व की खास बातें।
 
1. स्नान : इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर उबटन लगाकर स्नान किया जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से नरक के भय से मुक्ति मिलती है और रूप निखार होता है।
 
2. यमदेव को दीपदान : इस दिन यमराज के लिए तेल का दीया घर के मुख्य द्वार से बाहर की ओर लगाया जाता है। 
 
3. यहां दीपक जरूर जलाएं : इस दिन शाम के समय सभी देवताओं की पूजन के बाद तेल के दीपक जलाकर घर की चौखट के दोनों ओर और घर के बाहर रख दें। ऐसा करने से लक्ष्मीजी का घर में निवास हो जाता है।
 
4. कूड़ा बाहर फेंकना : इस दिन निशीथ काल (अर्धरात्रि का समय) में घर से बेकार के सामान फेंक देना चाहिए। इससे दरिद्रता का नाश हो जाता है।
 
5. 14 दीपक : चतुर्दशी की रात को तेल अथवा तिल के तेल के 14 दीपक अवश्य जलाएं, इससे समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।
 
6. पीले वस्त्र : चतुर्दशी के दिन नए पीले रंग के वस्त्र पहन कर यम का पूजन करें। इससे अकाल मृत्यु एवं नरक में जाने का भय नहीं रहता।
 
7. श्रीकृष्ण पूजा : इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से सौंदर्य की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें
नरक चतुर्दशी पर 14 दीपक क्यों और कहां जलाए जाते हैं, जानिए क्या होगा फायदा