सम्बंधित जानकारी
- भाई दूज कब है 2021, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के साथ ही Bhai Dooj का महत्व
- इस दीपावली पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, ये चीजें खरीदना होगा फायदेमंद और यहां करें निवेश
- diwali 2021 : ये दिवाली खूब सारे दीये वाली, जानिए 15 तरह के शुभ दीपक, हर दीप से मिलता है एक खास लाभ
- Diwali 2021 Story : दीपावली के इन 3 दिनों में नहीं रहता है भगवान विष्णु का राज, जानिए फिर कौन करता है शासन?
- धनतेरस पर शर्तिया बरसेगा धन अगर कर लिए समृद्धि से जुड़े ये बड़े काम
भाई दूज कब है 2021, जानिए भाई को तिलक लगाने का खास शुभ मुहूर्त
Bhai Dooj Tilak Muhurat 2021
Bhai Dooj 2021: भाई दूज पर्व पर भाई को तिलक लगाने का खास महत्व है। यह तिथि दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया आती है। आओ जानते हैं कि भाई दूज पर भाई को टिका लगाने का खास और शुभ मुहूर्त कब है।
भाई दूज 2021 में कब है : भाईदूज का त्योहार 6 नंबर 2021 शनिवार को मनाया जाएगा।
भाई दूज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:19 से दोपहर 12:04 तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:32 से 02:17 तक।
अमृत काल मुहूर्त- दोपहर 02:26 से 03:51 तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:03 से 05:27 तक।
सायाह्न संध्या मुहूर्त- शाम 05:14 से 06:32 तक।
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:16 से 12:08 तक।
भाई दूज तिलक का सबसे शुभ समय ( bhai dooj tilak muhurat 2021 ) : 1 बजकर 10 मिनट 12 सेकंड से प्रारंभ होकर 03 बजकर 21 मिनट से 29 सेकंड तक रहेगा।
भई दूज पूजा की सामग्री : पाट, कुमकुम, सिंदूर, चंदन, चावल, कलावा, फल, फूल, मिठाई, सुपारी, कद्दू के फूल, बताशे, पान और काले चने आदि।
भाई दूज का महत्व : भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है। वहीं भाई शगुन के रूप में बहन को उपहार देता है। मान्यता है कि इस दिन बहनें आसमान में उड़ती हुई चील देखकर अपने भाईयों की लंबी आयु के लिए जो प्रार्थना करती हैं, वह पूर्ण हो जाती है और साथ ही वह अखंड सौभाग्यवती रहती हैं। इसके साथ ही इस दिन भाई और बहन यमुना नदी में स्नान कर इसके तट पर यम और यमुना का पूजन करते हैं जिससे दोनों ही अकाल मृत्यु से छुटकारा पाकर सुखपूर्वक जीवनयापन करते हैं।
