Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. 12 things that attract Goddess Lakshmi

मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है यह 12 प्रकार की वस्तुएं

लक्ष्मी पूजन में सामग्री
माता लक्ष्मीजी की पूजन सामग्री में कुछ चीजें अवश्य होनी चाहिए। लक्ष्मीजी को कुछ वस्तुएंं विशेष प्रिय हैं। उनका उपयोग करने से वे शीघ्र प्रसन्न होती हैं। 
1 . देवी लक्ष्मी को पुष्प में कमल व गुलाब प्रिय है।
 
2 . वस्त्र में इनका प्रिय वस्त्र लाल-गुलाबी या पीले रंग का रेशमी वस्त्र है।
 
3. फल में श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार व सिंघाड़े प्रिय हैं।
 
4 . सुगंध में केवड़ा, गुलाब, चंदन के इत्र का प्रयोग इनकी पूजा में अवश्य करें। 
 
5 . अनाज में चावल पसंद है। 
 
6. मिठाई में घर में बनी शुद्धता पूर्ण केसर की मिठाई या हलवे का नैवेद्य उपयुक्त है। 

7 . प्रकाश के लिए गाय का घी, मूंगफली या तिल्ली का तेल मां को शीघ्र प्रसन्न करता है। 
 
8 . मां लक्ष्मी को स्वर्ण आभूषण प्रिय हैं। 
9. मां लक्ष्मी को रत्नों से विशेष स्नेह है। 
 
10 . उनकी अन्य प्रिय सामग्री में गन्ना, कमल गट्टा, खड़ी हल्दी, बिल्वपत्र, पंचामृत, गंगाजल, सिंदूर, भोजपत्र शामिल हैं। 
 
11 . मां लक्ष्मी के पूजन स्थल को गाय के गोबर से लीपा जाना चाहिए I 
 
12 . ऊन के आसन पर बैठकर लक्ष्मी पूजन करने से तत्काल फल मिलता है। 
 
अत: इन सभी सामग्री का लक्ष्मी पूजन में उपयोग अवश्य करना चाहिए।
ये भी पढ़ें
दीपावली विशेष : कैसे करें लक्ष्मी पूजन की तैयारी, 12 काम की बातें