1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. दिल्ली

12 सीटों पर लड़ेंगे वामपंथी

चुनाव 2008
नई दिल्ली। इस बार वामपंथी दिल्ली में थर्ड फ्रंट की जमीन तैयार करना चाहते हैं। चार प्रमुख वामपंथी दल आपस में ताल मेल कर दिल्ली में 12 स्थानों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सीपीआई सीपीएम, फारवर्ड ब्लॉक और आरएसपी आपस में समझौता कर रहे हैं। मजदूर बाहुल्य इलाकों पर इनकी नजर है।

सीपीआई ने अपने दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्र वाले विधानसभा क्षेत्रों को इसके लिए चुना है। वे आदर्श नगर, पटपड़गंज, कर्मपुरा और पालम से चुनाव लड़ने का मन बना चुका हैं। दिल्ली प्रदेश सीपीआई के सचिव संजय शर्मा के अनुसार दिल्ली में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की आबादी बहुत बड़ी पर उनके मुद्दों को राजनीतिक पार्टियाँ दरकिनार करती रही हैं। (नई‍दुनिया)