सम्बंधित जानकारी
- वोटिंग से पहले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में EVM के बटन पर सियासी संग्राम
- अरविंद केजरीवाल बोले- 8 फरवरी को EVM का बटन ही कर देना खराब
- केजरीवाल का बड़ा बयान, सीमित मात्रा में फ्री सेवाएं देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा
- खुली जीप में सवार हो केजरीवाल ने दिल्ली के मटियाला में किया रोड शो
- दिल्ली के 'बड़े बेटे' केजरीवाल ने जनता से मांगा और वक्त
Arvind Kejriwal Shaheen Bagh | केजरीवाल बोले- चलो दे दी अनुमति, शाहीन बाग में करवाओ रास्ता खाली
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर 'गंदी राजनीति' करने का आरोप लगाया और कहा कि गृहमंत्री अमित शाह एवं दूसरे मंत्रियों को शाहीन बाग जाना चाहिए तथा लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के नेता ने यह दावा भी किया कि भाजपा शाहीन बाग में रास्ता खुलवाना ही नहीं चाहती और यह सड़क 8 फरवरी (मतदान के दिन) के बाद खुल जाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि मुझे दु:ख है कि भाजपा इस मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रही है। शाहीन बाग में जाम से लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है। मैं कई बार कह चुका हूं कि प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इससे किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल रास्ता खुलवाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। चलो अनुमति दे दी। एक घंटे में रास्ता खुलवाओ।
