सम्बंधित जानकारी
- हैदराबाद में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों में 3 नाबालिग, 2 गिरफ्तार
- गुजरात में शादी का गिफ्ट खोलते ही हुआ धमाका, दूल्हे की आंखें पूरी तरह खराब, हालत गंभीर
- Noida : 81 साल के चित्रकार ने नाबालिग से 7 साल तक किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- बेटी के लिए लुटेरों से भिड़ी मां, पत्थर से हमला कर भागने पर किया मजबूर
- तेलंगाना में हैवानियत की हदें पार! महिला के साथ किया दुष्कर्म, बेरहमी से उतारा मौत के घाट और फिर शव के साथ की दरिंदगी
बंदूक से खेलते वक्त चली गोली, बच्चे की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका के डलास से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदूक को खाली समझकर एक किशोर ने गोली चलाई, जिससे एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई।
न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी खबर के अनुसार, डलास पुलिस ने कहा, पीड़ित के सिर पर गोली लगी है। पुलिस ने जब शूटर से पूछताछ की तो उसने बताया कि गोली उसने नहीं, बल्कि मृत लड़के ने खुद अपने सिर पर चलाई थी।
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि शूटर ने यह समझकर पीड़ित से बंदूक छीन ली होगी कि यह अनलोडेड है, इसमें एक भी गोली नहीं है और इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई होगी।
डलास पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित की पहचान 15 वर्षीय इसहाक रोड्रिगेज के रूप में हुई है। (वार्ता)
