1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. man arrested for woman murder and sexual assault in telangana

तेलंगाना में हैवानियत की हदें पार! महिला के साथ किया दुष्कर्म, बेरहमी से उतारा मौत के घाट और फिर शव के साथ की दरिंदगी

Crime
तेलंगाना में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति ने पहले एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिर उसके शव के साथ हैवानियत की। पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना हैदराबाद से 50 किमी दूर स्थित चौतुप्पल कस्बे की है। निर्माण पर्यवेक्षक के रूप में काम करने वाला आरोपी 24 वर्षीय पीड़िता का पीछा करता था। महिला अपने पति के साथ उसके घर के पास एक गोदाम में रहती थी। 
 
खबरों के मुताबिक आरोपी ने देखा कि महिला लंबे समय से अकेली रहती है। महिला का पति पास के एक कॉलेज में चौकीदार का काम करता है। वहशी दरिंदे ने 9 मई को गोदाम में घुसकर महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसकी इज्जत को तार-तार किया। लेकिन एक घंटे के अंदर ही उसने महिला की हत्या कर दी। 
 
चौतुप्पल पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर उसकी हत्या कर दी और लाश के साथ बार-बार बलात्कार किया। इतना ही नहीं, आरोपी महिला के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गया। पीड़िता के पति द्वारा दी गई पुलिस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, हत्या और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
 
पुलिस ने आरोपी की पहचान कर घटनास्थल से सिर्फ 1 किमी की दूरी पर स्थित मलकापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के गहने बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अगला लेख
कश्मीर में प्रिंसिपल और टीचर के बाद कश्मीरी पंडित को ऑफिस में घुसकर मार डाला