1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. 81 year old painter arrested for sexual harassment of teenager

Noida : 81 साल के चित्रकार ने नाबालिग से 7 साल तक किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

minor
नोएडा। एक मशहूर चित्रकार ने अपने ही घर में रहने वाली एक नाबालिग का पिछले 7 साल से यौन शोषण किया। बच्ची की उम्र जब 10 साल की थी तब आरोपी उसे ले कर आया था और अब वह 17 साल की हो गई है। इन 7 सालों तक आरोपी बच्ची के साथ बलात्कार कर रहा था।
 
इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने नोएडा सेक्टर 46 में रहने वाले 81 साल के आरोपी के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नाबालिग ने बताया कि आरोपी दवाइयां खाकर उसके साथ शोषण करता था। आरोपी नाबालिग को अश्लील वीडियो भी दिखाता था।
 
क्या बताया पुलिस को सेक्टर 39 में थाना मामला दर्ज करवाने आई पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपने साथ तब लेकर आया था जब उसकी उम्र 10 साल थी। आरोपी ने उसके पिता से कहा था कि वह उसका लालन-पालन करेगा और यह कहकर उसे अपने साथ लेकर नोएडा आ गया और उसके बाद उसका यौन शोषण करता रहा। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करता था।
 
आरोपी ने अपनाया ईसाई धर्म : मौरिस राइडर नाम का आरोपी मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला है। वह नोएडा में 22 साल पहले आया था। ईसाई धर्म अपनाने से पहले वह हिन्दू था। उसकी उम्र 81 साल है। नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोपी सात साल पहले बच्ची को लेकर आया था और तब से उसका यौन शोषण कर रहा है। आरोपी बच्ची की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी करता था।
अगला लेख
NEET UG 2022: NTA ने बढ़ाई registrations Date, ऐसे कर सकते हैं आवेदन