गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 12 year old girl gang raped in rajasthan
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 मई 2022 (21:56 IST)

राजस्थान में 12 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, नाना समेत 3 गिरफ्तार

राजस्थान में 12 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, नाना समेत 3 गिरफ्तार - 12 year old girl gang raped in rajasthan
कोटा (राजस्थान)। राजस्थान के बूंदी जिले में 12 वर्षीय लड़की से 2 व्यक्तियों ने कथित रूप से कई महीनों तक बलात्कार किया है जिससे वह गर्भवती हो गई। हैरान करने वाली बात है कि लड़की के नाना ने एक आरोपी को उससे दुष्कर्म करने की इजाजत दे रखी थी।

 
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता के 70 वर्षीय नाना समेत 3 लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पीड़िता स्कूल में बीमार पड़ गई और मेडिकल जांच में उसके 5 महीने की गर्भवती होने का पता चला। बूंदी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जय यादव ने बताया कि लड़की आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती है और उसके साथ उसके नाना के दोस्त रामलाल भील (50) ने कथित रूप से बलात्कार किया है।
 
पीड़िता का नाना शराब का लती है और उसने जुर्म को घर में होने दिया। पुलिस ने कहा कि कुछ बार तो रामलाल ने लड़की के नाना को 500 रुपए भी दिए। लड़की मानसिक रुप से बीमार अपनी मां के साथ करीब 10 साल से अपने नाना के घर पर रहती है। उसके पिता की 12 साल पहले मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में दूसरा आरोपी 20 वर्षीय अजय बैरवा है जिसने 6 महीने के दौरान कई बार लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसे इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
 
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत लड़की के नाना और 2 आरोपियों के खिलाफ तलेरा थाने में मामला दर्ज किया है और तीनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तलेरा थाने के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्हें गुरुवार को बूंदी की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिंह ने बताया कि लड़की का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें
पंजाब : खाने की प्लेट के लिए लड़े शिक्षक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो