सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus : हाईकोर्ट का केंद्र और दिल्ली सरकार को बेड और वेंटिलेटर बढ़ाने का निर्देश
- नोबेल विजेता वैज्ञानिक का दावा- हवा में तेजी से फैल रहा Coronavirus, संक्रमण के प्रसार का प्रमुख जरिया
- पाकिस्तान में 1,32,405 लोग coronavirus से संक्रमित, अब तक 2551 की मौत
- Life in the times of corona: इस आदमी ने कोरोना में 100 किलो बढ़ा लिया वजन
- कोरोनावायरस Live Updates : त्रिपुरा में कोविड-19 के 39 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 964 हुई
भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में Coronavirus से मौत का अधिक खतरा : अध्ययन
नई दिल्ली। एक ओर जहां कई अध्ययनों में पता चला है कि दुनियाभर में कोविड-19 से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की जान को अधिक खतरा है, वहीं दूसरी ओर भारत में कोरोनावायरस संक्रमण से हुई मौतों पर किए गए एक विश्लेषण में सामने आया है कि इससे पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की मृत्यु का खतरा ज्यादा है।
नई दिल्ली के आर्थिक विकास संस्थान के अभिषेक कुमार समेत कई वैज्ञानिकों ने भारत में आयु और लिंग पर आधारित कोविड-19 मृत्यु दर का शुरुआती अनुमान लगाया है। 'ग्लोबल हेल्थ साइंस जर्नल' में प्रकाशित इस अध्ययन में भारत में कोविड-19 से हुई मौतों के विश्लेषण किया गया है।
अध्ययन के अनुसार भारत में पुरुषों के बीच कोविड-19 मृत्युदर 2.9 प्रतिशत जबकि महिलाओं के बीच 3.3 फीसदी है। अध्ययन में कहा गया है कि 20 मई 2020 तक भारत में कोविड-19 से जितने लोग संक्रमित पाए गए उनमें 66 प्रतिशत पुरुष और 34 प्रतिशत महिलाएं थीं।
इसी तरह आयुवर्ग के आधार पर संक्रमण की बात की जाए तो 5 साल से कम और बुजुर्ग आयु वर्ग दोनों लिंगों में संक्रमण बराबर-बराबर पाया गया। उन्होंने कहा कि पुरुषों की जान को अधिक खतरा है। यह स्पष्ट नहीं है कि पुरुषों के बीच मृत्युदर लिंग के कारण अधिक है या फिर आयु वर्ग के कारण? (भाषा)
