सम्बंधित जानकारी
- कानपुर में छात्रों का कमाल, बना डाला अल्कोहल रहित सैनेटाइजर
- Corona से राजस्थान में 3 और लोगों की मौत, 118 नए मामले आए
- महिला अधिकारी ने ड्राइवर से जूते भी कराए सैनेटाइज, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
- राज्यसभा चुनाव से पहले विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप, मतदान से पहले देना ‘नो कोविड कॉन्टेक्ट डिक्लेरेशन’
- कोरोनावायरस ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में 11458 मामले, संक्रमितों की संख्या 3 लाख पार
बड़ी खबर, अब मात्र 2200 रुपए में होगी कोरोनावायरस की जांच
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि सरकार ने निजी लैब द्वारा की जाने वाली कोविड-19 की जांच की कीमत 4,500 रुपए से घटाकर 2,200 रुपए कर दी है। जांच की कम कीमतों से लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों से वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) के जरिए मुंह की लार के नमूने एकत्रित करने के लिए 2,200 रुपए लिए जाएंगे जबकि घर से मुंह की लार के नमूने एकत्रित करने के लिए 2,800 रुपए लिए जाएंगे। इससे पहले इसके लिए क्रमश: 4,500 और 5,200 रुपए लिए जाते थे।
टोपे ने बताया कि निजी लैब अधिकतम इतना ही शुल्क ले सकते हैं। जिलाधीश कीमतों को और कम कराने के लिए निजी लैब से बातचीत कर सकते हैं। अगर निजी लैब इससे अधिक का शुल्क लेते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने दावा किया कि ये नई दरें देश में सबसे कम होंगी। मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 जांच के लिए 91 लैब हैं। (भाषा)
