सम्बंधित जानकारी
- कोरोना काल में डॉक्टरों को नहीं मिला वेतन, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
- कोरोनावायरस ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में 11458 मामले, संक्रमितों की संख्या 3 लाख पार
- कोरोनावायरस Live Updates : राजस्थान में कोविड-19 से 3 और लोगों की मौत, संक्रमण के 118 नए मामले आए सामने
- मध्यप्रदेश कांग्रेस के युवा विधायक भी हुए कोरोना पॉजिटिव, 52 लोग आज निकले कोरोना संक्रमित
- कोरोनावायरस से जुड़ी बड़ी खबर, DRDO ने सुरक्षाबलों के लिए बनाया स्पेशल सैनेटाइजिंग चैंबर
महिला अधिकारी ने ड्राइवर से जूते भी कराए सैनेटाइज, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
रायसेन। रायसेन की नायब तहसीलदार शिवांगी खरे का एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने ड्राइवर से अपने जूते सैनेटाइज करवा रही हैं। जूते सैनेटाइज कराते हुए उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि यह फोटो 10 जून को उस समय लिया गया जब नायब तहसीलदार रायसेन के वार्ड नंबर 13 में कोरोना में लगी ड्यूटी पर थी। इस दौरान हाथ सैनेटाइज कराने के बाद उन्होंने ड्राइवर से जूतों पर भी सैनेटाइजेशन करा लिया।
मामले पर सफाई देते हु्ए शिवांगी खरे ने कहा कि वार्ड से फोन आया था कि पॉजिटिव मरीज के परिजन बाहर घूम रहे हैं। हम उन्हें समझाने गए थे। इस दौरान सभी ने खुद को सैनेटाइज किया।
उन्होंने कहा कि मैं खुद अपने हाथों से सैनेटाइजर का स्प्रे कर रही थी, जूते पर स्प्रे नहीं कर पा रही थी। इसे देख ड्राइवर ने मेरे हाथ से सेनेटाइजर लेकर स्प्रे कर दिया।
