सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस ने सरकार पर कोरोना के कुप्रबंधन का लगाया आरोप, टीकाकरण के लिए आयु सीमा घटाने की मांग
- 24 घंटे में मिले कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट, शिवराज की अफसरों को दो टूक
- कोरोना से जंग लड़ रहे indore को बड़ी राहत, जामनगर से पहुंचेगी ऑक्सीजन की बड़ी खेप
- महाराष्ट्र में 1 मई से आगे भी बढ़ाए जा सकते हैं प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
- Kumbh 2021 : कोरोना के चलते जूना अखाड़ा की ओर से हरिद्वार कुंभ का समापन, PM मोदी की अपील के बाद लिया फैसला
चुनावों के बीच पश्चिम बंगाल में Corona विस्फोट, सामने आए 7713 नए मामले
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 7713 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,51,508 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
राज्य में 34 और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,540 हो गई। कोलकाता शहर में 1,998 नए मामले आए और 10 मौतें हुईं। पिछले 24 घंटे में राज्य में बीमारी से 3,426 मरीज ठीक हुए।
बुलेटिन में कहा गया है कि शुक्रवार से कोरोनावायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए 45,330 नमूनों की जांच की गई है।(भाषा)
