1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Singer SP Balasubrahmanyam dies due to Corona

प्रसिद्ध गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम का कोरोनावायरस से निधन

SP Balasubrahmanyam
मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक  एसपी बाला सुब्रमण्यम (SP Balasubrahmanyam) का शुक्रवार दोपहर 1 बजे के लगभग निधन हो गया है। वे पिछले महीनों कोरोना संक्रमित हुए थे। 
 
बाला को 5 अगस्त को अस्पताल में एडमिट किया गया था। हालांकि उस समय उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था कि उनको खास लक्षण नहीं हैं। गुरुवार को ही अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई थी कि बॉलीवुड सिंगर की हालत नाजुक है।

उल्लेखनीय है कि जिस समय बाला को अस्पताल में भर्ती किया गया था तब उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने फैंस से कहा था कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे। उन्हें खास दिक्कत नहीं है। 
 
एसपी बाला सुब्रह्मण्यम ने 16 भारतीय भाषाओं में लगभग 40 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें पद्मश्री (2001) और पद्मभूषण (2011) जैसे सम्मानों से भी नवाजा गया। सलमान खान के लिए भी उन्होंने 'मैंने प्यार किया' में आवाज दी थी।
अगला लेख
मोदी का विपक्ष पर आरोप, दशकों तक किसानों व श्रमिकों के नाम पर किए सिर्फ खोखले वादे