1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Russia Coronavirus Update

रूस में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए मामले, 1160 लोगों की मौत

coronavirus
मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 40,251 नए मामले सामने आए तथा 1,160 लोगों की मौत हुई। संघ प्रतिक्रिया केन्द्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान कोरोना से संक्रमित 40,251 नए मामले, 28,909 मरीजों के स्वस्थ होने और इस महामारी से इस अवधि में 1160 और मरीजों की जान चली गई है। राजधानी मॉस्को में 7,267 नए मामले दर्ज किए गए जो सभी क्षेत्रों में सर्वाधिक हैं।
अगला लेख
MP में छुटपुट घटनाओं के बीच 4 उपचुनावों में हुआ 66.08 प्रतिशत मतदान