सम्बंधित जानकारी
- द. अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा व्यक्ति Corona संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा नमूना
- Omicron वैरिएंट पर कितनी कारगर होगी Corona Vaccine?
- Corona के नए Variant के बाद उत्तराखंड सीमा पर बढ़ाई सतर्कता, सभी जिलों को दिए जांच के निर्देश
- Omicron की दहशत, कई देशों ने यात्रा पर लगाई पाबंदियां
- Omicron से दुनियाभर में मचा हाहाकार, इसराइल-बेल्जियम में सामने आए मामले, इन देशों ने अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट्स पर लगाया प्रतिबंध
2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन टीकों के इस्तेमाल की सिफारिश विचाराधीन
नई दिल्ली। 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए बच्चों के लिए भारत बायोटक के कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने संबंधी कोविड संबंधी विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों की जांच की जा रही है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार 2 से 18 वर्ष के बच्चों को कोवैक्सीन टीके देने पर विचार कर रही है?
उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक द्वारा प्रस्तुत किए गए 2 से 18 वर्ष तक की आयु के स्वस्थ स्वयंसेवकों पर कोवैक्सीन के अंतरिम चरण 2/3 के लाक्षणिक परीक्षण (क्लिनिकल ट्रॉयल) संबंधी डेटा पर विषय संबंधी विशेषज्ञ समिति की बैठकों में विचार-विमर्श किया गया था।
उन्होंने बताया कि समिति ने विभिन्न परिस्थितियों के अधीन आपातकालीन परिस्थितियों में सीमित प्रयोग के लिए 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए बाजार प्राधिकार की अनुमति की अनुशंसा की है। पवार ने कहा कि इस अनुशंसा की जांच की जा रही है तथा केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन के स्तर पर अतिरिक्त जानकारी के लिए अनुरोध किया गया है।
