सम्बंधित जानकारी
- मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, दिल्ली और चेन्नई से आने वालों को 14 दिन पृथकवास में रहना होगा
- कोरोनावायरस live Updates : राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के 91 नए मामले
- भारत में 1 दिन में Covid 19 के नए मामले 17 हजार के पार, मृतक संख्या 15,301 हुई
- Fact Check: क्या आयुष मंत्रालय ने पतंजलि की कोरोनिल दवा पर रोक लगाने वाले मुस्लिम डॉक्टर को हटाया, जानिए पूरा सच...
- कोरोनावायरस live Updates : भारत में मौत का आंकड़ा 15 हजार के पार
BS Yeddyurappa | येदियुरप्पा बोले, बेंगलुरु में कोई Lockdown नहीं, राज्य की अर्थव्यवस्था सुधारना भी महत्वपूर्ण
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि शहर में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे और नए सिरे से कोई लॉकडाउन नहीं लागू किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कोविड-19 के प्रसार को रोकना।
उन्होंने कहा कि भले ही राज्य की राजधानी को कोविड प्रबंधन के मामले में पूरे देश के लिए एक मॉडल माना जा रहा था और पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई हो लेकिन हर किसी के सहयोग से वैश्विक महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
उनकी इस टिप्पणी से एक दिन पहले राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा था कि बेंगलुरु अब भी अन्य शहरों एवं राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की तुलना में 'सुरक्षित' है। उन्होंने फिलहाल दोबारा लॉकडाउन लगाने की संभावना से इंकार कर उन सभी अटकलों को विराम दे दिया कि मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राजधानी में ऐसे किसी कदम पर विचार किया जा रहा है।
येदियुरप्पा ने यहां कहा कि किसी भी कारण से लॉकडाउन लगाने का सवाल ही नहीं उठता है। कुछ इलाकों में (जहां मामले ज्यादा हैं) हमने पहले से लॉकडाउन लगाया हुआ है, उन इलाकों के अलावा इसे कहीं और लागू करने का सवाल ही नहीं उठता है।
कोविड-19 को नियंत्रित करने के कदमों पर चर्चा करने के लिए बेंगलुरु के मंत्रियों और सभी दलों के विधायकों तथा सांसदों के साथ अपनी बैठक से पहले उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। (भाषा)
