1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. night curfew in Delhi

दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित

CoronaVirus
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए राजधानी दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 
दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा लगाया गया यह नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी।

दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही लोगों के संक्रमित होने की दर भी बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,548 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,936 लोग डिस्चार्ज हुए 15 लोगों की मृत्यु हुई। राजधानी में कोरोना से अब तक 6,79,962 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 11096 लोग मारे जा चुके हैं।