मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Kanika Kapoors problems may increase after quarantine
Written By अवनीश कुमार
Last Modified: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (12:36 IST)

क्वारंटाइन के बाद बढ़ सकती हैं कनिका कपूर की मुश्किलें

क्वारंटाइन के बाद बढ़ सकती हैं कनिका कपूर की मुश्किलें - Kanika Kapoors problems may increase after quarantine
लखनऊ। गायिका कनिका कपूर अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट आई हैं, लेकिन अब उनकी परेशानियां कम नहीं होने वाली हैं।
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों के द्वारा 14 दिन क्वारंटाइन खत्म होने के बाद लखनऊ पुलिस उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। कनिका के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में 3 मुकदमे दर्ज हैं।
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर सरोजनी नगर थाने में तो वहीं 2 अन्य एफआईआर हजरतगंज और महानगर थाने में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज हुआ था।
 
इन सभी मामलों मे कनिका पर सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और जान-बूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है।
 
कनिका कपूर के अस्पताल में होने से पुलिस अभी तक उनसे किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं कर पाई थी और उनके स्वस्थ होने का इंतजार रही थी।
 
14 दिन क्वारंटाइन खत्म होने के बाद लखनऊ पुलिस कभी भी मशहूर गायिका कनिका कपूर से पूछताछ कर सकती है।
ये भी पढ़ें
दूरदर्शन ने ट्वीट कर पूछा 'हनुमान जी किसके लिए लाए थे संजीवनी?', ट्रोल हो गईं सोनाक्षी सिन्हा