सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में Corona के 51949 मामले, 840 की मौत, 4078 सक्रिय मामले
- COVID-19 in Indore : इंदौर में Corona संक्रमितों की संख्या 49000 के पार
- इंदौर में Covid 19 से मरने वाले हर 100 मरीजों में 49 मधुमेह रोगी : अध्ययन
- Corona से जंग में अच्छी खबर, इंदौर में रक्त के 29 प्रतिशत नमूनों में मिली एंटीबॉडी
- बुढ़ापे में दाने-दाने को मोहताज मिला पूर्व ऑर्केस्ट्रा संचालक..!
Malini Gaur | इंदौर की पूर्व महापौर और भाजपा विधायक मालिनी गौड़ कोरोनावायरस की चपेट में
इंदौर। इंदौर से भाजपा विधायक और पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं। महामारी की रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में गौड़ (59) कोरोनावायरस से संक्रमित मिली हैं।
उन्होंने बताया कि शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 की भाजपा विधायक की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें उनके घर में क्वारंटाइन में रखा गया है। इस बीच गौड़ ने अपने कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, मैं डॉक्टरों की सलाह पर घर पर क्वारंटाइन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हूं। जो भी लोग गत दिनों मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं क्वारंटाइन में जाने के साथ ही अपनी जांच अवश्य कराएं।
गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 21 दिसंबर तक महामारी के कुल 52,296 मरीज मिले हैं। इनमें से 844 मरीजों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
