सम्बंधित जानकारी
- प्रवासी मजदूरों को लेकर उप्र-महाराष्ट्र में तकरार, शिवसेना ने CM योगी को बताया हिटलर
- Corona Live Updates : संक्रमित मामलों में दुनिया में 10वें स्थान पर पहुंचा भारत
- सुखद खबर, कोरोना वायरस के खात्मे के लिए 14 टीके तैयार, 4 का जल्द शुरू होगा क्लिनिकल परीक्षण
- Eid Special : ईद पर अभिनेता रजा मुराद को इस बात का है मलाल, मुंबई में महसूस कर रहे अकेला
महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण कोरोना वायरस की चपेट में
मुंबई। कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा जूझ रहे महाराष्ट्र के लिए एक और बुरी खबर आई है। उद्धव सरकार में मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें इलाज के लिए नांदेड से मुंबई लाया गया है।
महाराष्ट्र में इस समय कोरोना पॉजिटिव आंकड़े 50 हजार के पार हो चुके हैं। महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण अक्सर मुंबई और मराठवाड़ा के बीच लगातार यात्रा करते रहे। इससे पहले एनसीपी नेता और आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाण कोरोनो वायरस से संक्रमित हो गए थे। वे दो सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद ठीक हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 6977 मामलों की सबसे ज़्यादा बढ़त हुई है और 154 मौतें हुईं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,38,845 हो गई है। इसमें 77103 सक्रिय मामले, 57720 ठीक / छुट्टी और 4021 मौतें शामिल हैं।
