सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update : फिर बढ़े कोरोना केसेस, 31,923 नए लोग महामारी से संक्रमित
- UNGA की बैठक पर मंडराया कोरोना का खतरा
- Corona से हुई मौत के लिए सरकार ने तय किया मुआवजा, Supreme Court में दी जानकारी पीड़ित परिवार को मिलेगी इतनी राशि
- SRH के टी नटराजन को हुआ कोरोना, नहीं टलेगा हैदराबाद दिल्ली का मैच
- भारत के दबाव में झुका UK, कोविशील्ड Vaccine को दी मान्यता
भारत में चलेगा Door-to-door vaccination अभियान, घर-घर जाकर लगेगी Corona की वैक्सीन
नई दिल्ली। कोविड 19 टीकाकरण अभियान को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। देश में डोर-टू-डोर कोविड 19 वैक्सीन लगेगी। लोगों को घर-घर जानकार वैक्सीन लगाई जाएगी।
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि भारत में डोर टू डोर कोविड टीकाकरण की अनुमति दी गई है। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैं जो टीकाकरण केंद्रों में जाने में सक्षम नहीं हैं। एडवाइजरी जारी की गई है। एसओपी का पालन किया जाएगा। अशक्त लोगों और चल-फिर नहीं सकने वाले लोगों को घर पर ही दिया जाएगा कोविड-19 का टीका।
