सम्बंधित जानकारी
- ब्राज़ील में Corona से करीब 1.39 लाख लोगों की मौत
- 8 दिन पूर्व अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद का मानसून सत्र, 25 विधेयक हुए पारित
- COVID 19 : 7 राज्यों के CM के साथ PM मोदी की बैठक, बोले- जांच, ट्रेसिंग, इलाज पर केंद्रित करें ध्यान
- Corona से मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल के ICU में भर्ती
- बड़ी खबर, Corona संक्रमित रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का दिल्ली के AIIMS में निधन, PM मोदी हुए दु:खी
Vijayakanth | अभिनेता से राजनेता बने विजयकांत Corona से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक विजयकांत पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं जिसके कारण
सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता काफी कम हो गई है। हाल में उनकी पार्टी डीएमडीके के स्थापना दिवस के
अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान संभवत: वे कोरोना से संक्रमित हो गए।
अस्वस्थ महसूस करने पर विजयकांत ने अपनी नियमित जांच करवाई जिसमें वे कोरोना से संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें बुधवार देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। (वार्ता) (फोटो : साभार यूएनआई)
