सम्बंधित जानकारी
- मास्क नहीं लगाने के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मांगी माफी,कहा अब पहनूंगा मास्क
- बड़ी खबर, Corona संक्रमित रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का दिल्ली के AIIMS में निधन, PM मोदी हुए दु:खी
- कोरोनाकाल में भारी बारिश से मुंबई बेहाल, COVID-19 अस्पताल में घुसा पानी
- ओडिशा में कोरोनावायरस संक्रमण के 4237 नए मामले, 736 लोगों की मौत
- शिमला के अस्पताल में Covid 19 से संक्रमित महिला ने लगाई फांसी
ब्राज़ील में Corona से करीब 1.39 लाख लोगों की मौत
ब्रासीला। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राज़ील में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप से पिछले 24 घंटों के दौरान 869 संक्रमित लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 138,977 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 33,281 नए मामलों की भी पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की तादाद 4,624,885 हो गई है। ब्राज़ील की सबसे अधिक आबादी वाला स्टेट साओ पाउलो कोरोना के प्रसार का केंद्र बना हुआ है और यहां अब तक 951,973 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,492 लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा राजधानी रिओ डे जेनेरियो में अब तक 254,885 लोग संक्रमित हुए हैं और 17,911 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील के भूगोल और सांख्यिकी संस्थान के अनुसार देश में अब्र तक एक करोड़ 90 लाख लोगों की कोरोना से संक्रमित होने की जांच की जा चुकी है, जो देश की कुल आबादी का 8.5 प्रतिशत है।(वार्ता)
