सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में Corona की दूसरी लहर, CM अरविंद केजरीवाल ने कही बड़ी बात
- Covid 19 : पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 75 प्रतिशत मामले 10 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेश से
- कोरोना काल में शौच और आचमन से होगा बहुत लाभ
- कोविड-19 के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे सीएसआईआर और माइलन
- मानव कौल, आनंद तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित, अर्जुन रामपाल ने खुद को किया क्वारंटाइन
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को अब डेंगू भी हुआ, लगातार गिर रहे हैं प्लेटलेट्स
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (manish sisodia) के गुरुवार को डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इससे एक दिन पहले उन्हें कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूत्रों ने बताया कि सिसोदिया के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या में भी गिरावट आई है। सिसोदिया को बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वे कोविड-19 के संक्रमण के कारण घर में क्वारंटाइन में थे। उनके 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
इससे पूर्व जून में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को संक्रमण हुआ था। जैन को कोविड संक्रमण से तबीयत बिगड़ जाने के बाद साकेत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सत्येंद्र जैन की प्लाज्मा थैरपी हुई थी।
