1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. COVID outbreak extremely grim as Shanghai extends lockdown

Covid-19 : शंघाई में कोरोना से हाहाकार, सेना ने संभाली कमान, दूसरे शहरों से भेजे गए 15 हजार सैन्य डॉक्टर

china
बीजिंग। शंघाई में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण पर लगाम लगाने में संघर्ष कर रहे चीन ने देशभर से 10,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को अपने सबसे बड़े शहर भेजा। खबरों के मुताबिक कोरोना के कहर को देखते हुए शंघाई में लॉकडाउन को भी बढ़ा दिया गया है। 
 
इनमें 2,000 से अधिक सैन्य डॉक्टर भी शामिल हैं। शंघाई में दो चरण वाले लॉकडाउन के सोमवार को दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बीच शहर के ढाई करोड़ बाशिंदों की सामूहिक कोविड-19 जांच जारी है।
कर्मचारियों को अलग रखकर भले ही कई कारखाने और वित्तीय कंपनियां अपना कामकाज जारी रखने में सफल रही हैं, लेकिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से चीन की आर्थिक राजधानी एवं प्रमुख नौवहन व विनिर्माण केंद्र पर पड़ने वाले संभावित वित्तीय प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
अगला लेख
ED ने की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सत्येन्द्र जैन के परिवार और कंपनियों की संपत्तियां कीं कुर्क