सम्बंधित जानकारी
- आज से बच्चों का वैक्सीनेशन, ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन
- इंदौर में कोरोनावायरस विस्फोट, 110 नए मरीज, 5 दिन में 5 गुना हो गई मरीजों की संख्या
- Uttarakhand : कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा देहरादून, 50 फीसदी केस से सामुदायिक संक्रमण का अलर्ट
- बंगाल में आंशिक लॉकडाउन का ऐलान, दिल्ली-मुंबई के लिए सप्ताह में केवल 2 दिन ऑपरेट होगी फ्लाइट
- मुंबई में फिर कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे के अंदर 8,063 नए मामले
Coronavirus: क्या आ गई तीसरी लहर? कोरोना के 33,750 नए केस, 123 की मौत, ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 1700
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत है। इससे संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जानिए कोरोनावायरस से जुड़ा हर बड़ा अपडेट-
10:00 AM, 3rd Jan
भारत ने पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33,750 नए मामले दर्ज़ किए गए। 10,846 लोग ठीक हुए और 123 लोगों की मृत्यु हुई। भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1700 पर पहुंची।
कुल सक्रिय मामले : 1,45,582
कुल डिस्चार्ज : 3,42,95,407
कुल मृत्यु : 4,81,893
कुल टीकाकरण : 1,45,68,89,306
08:57 AM, 3rd Jan
बिहार में कोरोनावायरस का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से फैलने लगा है। इस बार कोरोना वॉरियर्स कहे जाने वाले डॉक्टर्स बड़ी संख्या में COVID-19 की चपेट में आए हैं। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में कोरोना विस्फोट हुआ है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण के 87 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में पोस्ट ग्रेजुएट, अंडर ग्रैजुएट के छात्र और इंटर्न शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में एक साथ 84 पॉजिटिव मामले सामने आने से शासन से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप मचा हुआ है।
Bihar: "87 doctors of Nalanda Medical College and Hospital in Patna have tested positive for COVID-19. All of them are either asymptomatic or have mild symptoms and are in isolation on the hospital campus," Patna DM Chandrashekhar Singh said on Sunday
— ANI (@ANI) January 3, 2022
08:18 AM, 3rd Jan
पिछले 24 घंटों के भीतर देश में 32 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। 116 मौतें हुई हैं। 10 हजार मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
07:37 AM, 3rd Jan
देश में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। अब ये आंकड़ा 1600 के पार हो चुका है। हर रोज 100 से अधिक नए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले दर्ज हो रहे हैं जबकि ये संक्रमण अब तक करीब 23 से अधिक राज्यों तक फैल चुका है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, ओडिशा समेत कई राज्यों में सबसे अधिक ओमिक्रॉन के मामले दर्ज हो रहे हैं। यहां तेजी से मामलों में इजाफा हो रहा है। दिल्ली, मुंबई, केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज हो रहे हैं। दिल्ली, बंगाल, हरियाणा समेत कई राज्यों में अब प्रतिबंधों का दौर लौट आया है।
