सम्बंधित जानकारी
- MP में 15 से 18 साल के 36 लाख स्कूली बच्चों को सोमवार से लगेगी Corona Vaccine
- Covid 19 : दिल्ली में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए 3194 नए केस
- धर्मेंद्र ने फैंस से की कोरोना से सुरक्षित रहने की अपील
- लियोनल मेसी कोरोनावायरस की चपेट में, क्लब के 3 और खिलाड़ी संक्रमण की चपेट में
- Corona in Delhi: नए साल पर कोरोना केस में अचानक तेज उछाल, CM केजरीवाल बोले- चिंता की बात नहीं
मुंबई में फिर कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे के अंदर 8,063 नए मामले
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है। मुंबई में रविवार को कोरोना के 8063 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले दिन के मुकाबले 22 प्रतिशत अधिक हैं।
मुंबई में शनिवार को 6347 कोरोना मरीज मिले थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।
#COVID19 | Mumbai reports 8,036 new cases, 578 recoveries today. Active cases 29,819
— ANI (@ANI) January 2, 2022
Mumbai reported 6,347 infections yesterday pic.twitter.com/x75aPkaCsc
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच दोबारा लॉकडाउन लगने की भी अटकलें तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी कहा है कि अगर हालात काबू में नहीं आए तो सख्त प्रतिबंध लगाने होंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कोरोनावायरस महामारी के मौजूदा हालातों को लेकर समीक्षा बैठक की।
