सम्बंधित जानकारी
- Corona virus से चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 2592
- Corona virus: चीन में कम हुआ, लेकिन 26 दूसरे देश आ रहे चपेट में, इटली हुआ ‘लॉक’
- Corona Virus : दक्षिण कोरिया-ईरान में तेजी से फैल रहा है वायरस, इटली के 12 शहर पूरी तरह बंद
- Corona Virus: चीन में मरने वालों की संख्या 2,300 के पार, 75 हजार से ज्यादा संक्रमित
- Corona virus : चीन ने नहीं दी मंजूरी, इंतजार में खड़ा है भारतीय वायुसेना का विमान
Corona virus : चीन में अब तक 2663 लोगों की मौत, जापानी क्रूज में 1 बुजुर्ग मृत
बीजिंग। चीन में घातक कोरोना वायरस से 71 और लोगों की मौत के बाद इससे मरने वालों की संख्या 2,663 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 508 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच चीन के कई प्रांत ऐसे भी हैं, जहां एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कल सोमवार को कहा था कि चीन में कोरोना वायरस ‘चरम’ पर था लेकिन अब इसके नए मामलों में गिरावट आई है।
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम गेब्रेएसस ने कहा था कि 23 जनवरी और 2 फरवरी के बीच यह चीन में चरम पर था और उसके बाद से हालांकि इसके नए मामलों में लगातार गिरावट आई है।
उन्होंने कहा था कि डब्ल्यूएचओ ने अब तक कोरोना वायरस को महामारी नहीं माना है, लेकिन संभावित महामारी से निपटने की तैयारी के लिए हम जो कदम उठा सकते हैं, उसके वास्ते देशों को तैयार रहना चाहिए।
जापानी क्रूज में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत : जापान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पृथक रखे गए जापानी क्रूज के 1 और व्यक्ति की मौत हो गई है। क्रूज सवार यह चौथे व्यक्ति की मौत है।
सरकारी प्रसारक एनएचके तथा अन्य स्थानीय संस्थानों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि संक्रमण से 1 बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जिनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी। इसके अलावा उनके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
