सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update: कोरोना से 52 लाख से ज्यादा संक्रमित, 84,372 की मौत
- पीएम मोदी बोले, सही तरीके से पहनें मास्क, भीड़-भाड़ वाली जगहों से करें परहेज
- इंदौर में लगातार 9वें दिन 300 के पार आया नए Corona संक्रमितों का आंकड़ा, भयावह हुए हालात
- COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में कोरोना के 1793 नए मामले आए, 14 लोगों की मौत
- COVID-19 in India : देश संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार, राज्यवार स्थिति
दर्दनाक, कोविड सेंटर में महिला की मौत, शरीर से गहने भी गायब
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक अस्पताल से कोरोनावायरस से संक्रमित एक महिला के गहने चोरी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि वायरस से संक्रमित महिला की मौत हो गई है। उसे जब यहां भर्ती कराया गया तब उसने ये गहने पहन रखे थे, लेकिन परिवार को जब शव सौंपा गया तो गहने गायब थे।
सरसावा में सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डीएस मर्टोलिया ने बताया कि मृतका के पति ने गुरुवार को अस्पताल अधिकारियों से गहने चोरी होने की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच के लिए मामला पुलिस को सौंपा गया।
मर्टोलिया ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल अधिकारियों की ओर से दर्ज कराई शिकायत के अनुसार महिला को शामली जिले से 15 सितम्बर को सरसावा में कोविड केन्द्र में भर्ती कराया गया था। एक दिन बाद ही उसकी मौत हो गई थी।
शिकायत के अनुसार शव को जब परिवार को सौंपा गया, तब उसके गहने गायब थे। (भाषा)
