• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, 56 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (15:41 IST)

कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, 56 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज

CovidGuidelines
पुणे। पुणे पुलिस ने कोविड महामारी के बीच महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए गए ताजा प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 56 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 
व्यापारियों ने गुरुवार को पुणे में लक्ष्मी रोड पर मानव श्रृंखला बनाई थी और मांग की थी कि गैरजरूरी वस्तुओं की दुकानों को संचालित करने की अनुमति दी जाए। सरकार के निर्देश के अनुसार केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही संचालित करने की अनुमति दी जाएगी और दुकानों को 30 अप्रैल तक बंद रखना होगा।

 
विश्रामबाग थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील टिकोले ने कहा कि हमने पुणे के फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन (एफटीएपी) के अध्यक्ष फतहचंद रांका और और 55 अन्य व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन कानून, मुंबई पुलिस कानून और भादंसं की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


 
इस बीच रांका ने व्यापारियों और अन्य संगठनों से अपील की है कि वे शुक्रवार को अपनी दुकानें खोलने के फैसले को टाल दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद 2 दिनों तक प्रतीक्षा करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला भले ही कुछ भी हो, सभी व्यापारी सोमवार को अपनी दुकानें खोलेंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
India Corona Update: 10 राज्यों में रोजाना तेजी से बढ़ रहे Covid 19 के नए मामले, महाराष्ट्र में सर्वाधिक