सम्बंधित जानकारी
- हंगामे पर सभापति सख्त, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य राज्यसभा से निलंबित
- डेरेक ओ ब्रायन के ट्वीट पर बवाल, पीएम मोदी ने विपक्षी सदस्यों के आचरण को बताया संविधान का अपमान
- कृषि कानून पर सांसद हरसिमरत और कांग्रेस नेता रवनीत बिट्टू की बहस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, बैठक 12 बजे तक स्थगित
- Rahul Breakfast Diplomacy : राहुल की बैठक में पहुंचे विपक्षी दलों के 15 नेता, साइकिल से संसद तक मार्च
सरकार ने दी संसद में जानकारी, Corona संकट के दौरान 7.16 लाख कामगार खाड़ी देशों से भारत लौटे | s. Jaishankar
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में बताया कि कोविड-19 संकट के दौरान 7.16 लाख से अधिक भारतीय कामगार खाड़ी देशों से भारत लौटे हैं। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अनुमानों के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत 6 खाड़ी देशों से करीब 7 लाख सोलह हजार भारतीय कामगार भारत लौटे है। उनके मुताबिक बहरीन से 27,452, कुवैत से 97,801, ओमान से 75257, कतर से 51189, सऊदी अरब से 1,37,895 और संयुक्त अरब अमीरात से 3,29,909 भारतीय कामगार स्वदेश लौटे।
विदेश मंत्री ने बताया कि सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाने के लिए 7 मई 2020 को वंदे भारत मिशन अभियान का आरंभ किया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान अपने नागरिकों को भारत वापस लाने के लिए सरकार सरकार द्वारा शुरु की गई अब तक की सबसे बड़ी और जटिल कवायद है।(भाषा)
