सम्बंधित जानकारी
- बोकारो से 30 हजार लीटर ऑक्सीजन लेकर लखनऊ पहुंची 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस'
- भारतीय रेलवे का 'मिशन ऑक्सीजन', 24 घंटे में 10 कंटेनरों से देश के 4 बड़े शहरों में पहुंचा 'जीवनदान'
- जम्मू कश्मीर में नि:शुल्क लगेगी Corona vaccine
- कोविशील्ड के बाद अब कोवैक्सीन ने भी तय की कीमत, भारत बायोटेक ने बताए अस्पतालों में कितने होंगे दाम
- रेमडेसिविर की कालाबाजारी ; 25000 रुपए में 1 इंजेक्शन, 2 वार्ड बॉय समेत 8 गिरफ्तार, पुलिस टीम पर हमला
महाराष्ट्र : यवतमाल में सैनेटाइजर पीने से 6 लोगों की मौत
मुंबई। पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शराब नहीं मिलने के बाद सैनेटाइजर पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने मारे गए 3 लोगों की मौत का कारण सैनेटाइजर पीना बताया है, जबकि इन्हीं परिस्थितियों में मरने वाले बाकी तीन लोगों का पुलिस को बिना बताए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस को शुक्रवार को सूचित किया गया था कि वाणी के ग्रामीण अस्पताल में तीन लोगों को उल्टी आने एवं असहज महसूस करने के बाद भर्ती कराया गया था, जिनकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिजन ने बताया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लागू लॉकडाउन के चलते शराब नहीं मिलने पर इन लोगों ने सैनेटाइजर पी लिया था।
उन्होंने कहा कि बिना पुलिस को सूचित किए बाकी तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में जांच जारी है।(भाषा)
