1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. केरल के 4 विधायक निकले कोरोनावायरस से संक्रमित, 2 को क्वारंटाइन में भेजा

Corona virus | केरल के 4 विधायक निकले कोरोनावायरस से संक्रमित, 2 को क्वारंटाइन में भेजा

Corona virus
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा के जारी सत्र में शामिल होने के बाद 4 विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। विधानसभा के सूत्रों ने बताया कि नेयात्तिंकारा से माकपा विधायक के. अंसलन, कोल्लम से माकपा विधायक के. दसन, कोईलांडी से माकपा विधायक मुकेश और पीरमेडू के भाकपा विधायक ई.एस. बिजिमोल संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि दसन और अंसलन को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं मुकेश एवं बिजिमोल को उनके घरों में निगरानी में रखा गया है। (भाषा)
अगला लेख
केंद्र से फिल्म तांडव पर बैन लगाने की मांग,मंत्री ने दी अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग के बहिष्कार की धमकी