सम्बंधित जानकारी
- प्रशासन ने कोटा से आए 93 बच्चों सहित 120 लोगों के घरों पर नोटिस चिपकाए
- राजस्थान के 7 जिलों में एक भी Corona मरीज नहीं, 11 में फैलाव रुका
- इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता के हालात गंभीर, केंद्र सरकार ने किया आईएमसीटी का गठन
- ‘लॉकडाउन’ तोड़ा तो जयपुर पुलिस कमरे में बंद कर सुनाएगी ‘मसककली’
- Lockdown में जयपुर पुलिस का नया अभियान, बेवजह घूम रहे लोगों को सुनाएगी गाना
Corona virus : राजस्थान में 25 नए मामले सामने आए
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार सुबह बढ़कर 2,059 हो गई।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे तक राज्य में 25 नए मामले सामने आए जिनमें अजमेर में 8, झालावाड़ और जोधपुर में 5-5, कोटा में 4, धौलपुर में 2 और डूंगरपुर में 1 नया मामला शामिल है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)
