सम्बंधित जानकारी
- Good News: Corona संक्रमण के केवल 152 नए मामले, 3846 मरीज उपचाराधीन और कोई मौत नहीं
- घट रहे हैं कोरोना मरीज, एक्टिव केसेस घटकर 4000 से कम
- आयुर्वेद का कमाल, 65,000 कोरोना संक्रमितों में से केवल 300 अस्पताल में भर्ती, 1 भी मौत नहीं
- कैंसर से जंग पर कोरोना की मार, देशभर में मुंह के कैंसर के 16 करोड़ केस
- Good News: और भी घटे Corona के नए मामले और उपचाराधीन मरीज, पिछले 24 घंटे में कोई मौत नहीं
राहतभरी खबर: Corona संक्रमण के 200 नए मामले, मरीजों की संख्या घटी, केवल 2 की मौत
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 200 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,75,447 पर पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,767 रह गई है। पिछले 24 घंटे में कर्नाटक और महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का 1-1 मामला दर्ज किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमण से 5 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,663 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कर्नाटक और महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का 1-1 मामला दर्ज किया गया जबकि संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में तीन और नाम जोड़े।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,767 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 79 की कमी दर्ज की गई।
आंकड़ों के मुताबिक मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,41,017 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.98 खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
