सम्बंधित जानकारी
- हिमाचल प्रदेश ने कड़े किए नियम, राज्य में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य
- तमिलनाडु में एक ओर विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित, 1,986 नए मामले सामने आए
- Corona से जंग : केजरीवाल की डॉक्टरों से अपील, फोन पर दें मुफ्त चिकित्सा परामर्श
- कोरोनावायरस : स्वास्थ्य मंत्रालय ने इमरजेंसी पड़ने पर इस दवा के इस्तेमाल की दी इजाजत
- राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 333 नए मामले
तेलंगाना में एक ही परिवार पर टूटा कोरोनावायरस का कहर, 19 लोग संक्रमित
संगारेड्डी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक ही परिवार के 19 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार रात तक जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 4700 से अधिक लोग कोरोनावायरस से संक्रमित, 182 लोगों की मौत।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जहीराबाद निवासी 55 वर्षीय एक महिला को इस सप्ताह के शुरू में कई समस्याओं के साथ हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 9 जून को कोरोना वायरस जांच के लिए उसका नमूना लिया गया और उसी दिन उसकी मौत हो गई।
महिला को 10 जून को दफना दिया गया और अंतिम संस्कार में 25 लोग शामिल हुए। इस बीच, 10 जून को महिला के नमूने की जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद महिला के सभी रिश्तेदारों को यहां सरकारी अस्पताल में पृथक-वास में रखा गया और उनके नमूने जांच के लिए हैदराबाद भेजे गए।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को परिवार के 19 लोगों की जांच रिपोर्ट आई और सभी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। 6 लोगों की रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षा है। (भाषा)
